आओ आओ आमिर खान, मूर्ख बनाओ आमिर खान
आओ आओ आमिर खान
टार्च उठाओ आमिर खान
नाच दिखाओ आमिर खान
मूर्ख बनाओ आमिर खान
बड़े ब्रांड की दूकानों के
आगे देखो खड़े शिखंडी
बातों से हम बहल जायेंगे
बात बनाओ, ओ पाखंडी
ब्रांड राजदूतों को देखो
पैसौं के लालच में आकर
कुत्ते जैसे हांफ रहे है
पूछ हिलाते, टार्च उठाकर
तिब्बत वाले, मूरख साले
कल मरते तो अब मर जायें
हम तो खुश हैं, हमें पड़ी क्या
चीनी इसे गप्प कर जायें.
बन्द करो इन्डिया गेट को
विजय चौक पर ताले डालो
मुश्कें कस कर मानवता की
आओ अपनी टार्च निकालो
मेरा क्या मैं तो लल्लू हूं
तुम तो चालू रखो दुकान
जाय भाड में हिन्दुस्तान
आओ आओ आमिर खान
13 comments April 17, 2008

